• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में कार में सवार परिवार के साथ हुआ गंभीर हादसा, मां की दुखद मृत्यु

तरनतारन 05 नवम्बर 2024 : तरनतारन जिले के अंतर्गत आते कस्बे श्री खडूर साहिब में एक अनियंत्रित कार किकर के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार महिला दलबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक मृतक मां का बेटा गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र निरवैर सिंह फौजी व उनकी मां ऑल्टो कार में सवार होकर अड्डा नागोके मोड़ वाली साइड से अपने गांव देवीदासपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव ढोटा के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई।  हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की छत उखड़कर किकर से चिपक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार और मृतक के शव को नाले से बाहर निकाला और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *