• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचा Monsoon

28 जून चंडीगढ़: शहर में रोजाना बादल छा रहे हैं, लेकिन हल्की बारिश के बाद चले जाते हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पांच दिन बारिश के आसार जताए हैं। निदेशक ए. के. सिंह की मानें तो दो तीन दिन से हल्की बारिश ट्रेस कर रहे हैं।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। पूर्वानुमान के अनुसार दो से तीन दिन में मानसून चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। इस वक्त हो रही हल्की बारिश प्री मानसून है। आने वाले दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक रहेगा।वीरवार को अधिकतम तापमान 35.1, जबकि न्यूनतम 28.7 डिग्री रहा। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक शहर में 0.1 एम. एम. बारिश ट्रेस हुई, 24 घंटे के दौरान 5 एम.एम. बारिश दर्ज हो चुकी है। विभाग ने पांच दिन के लिए पैलो अलर्ट दिया है।

मानसून की परिस्थितियां
2-3 दिन मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब के कुछ और भाग, उत्तराखंड के शेप भाग, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

ऐसा रहेगा तीन दिन का मौसम
28 जुनः बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा।
29 जुनः बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा।
30 जूनः गरज के साथ बारिश हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *