• Wed. Oct 28th, 2026

चंडीगढ़ में “जय श्री राम” ना बोलने पर नाबालिग को थप्पड़, “अल्ला” के नाम पर हुई मारपीट

चंडीगढ़ 26 अप्रैल 2025 : पहलगाम में आतंकी घटना ने एक ओर जहां पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं शुक्रवार देर शाम आई.टी. पार्क थाना क्षेत्र में जय श्री राम नहीं बोलने पर नाबालिग को पीटने को लेकर मामला दर्ज किया गया। नाबालिग को कुछ नाबालिग लड़कों ने थप्पड़ मारते हुए वीडियो भी बनाया। कथित आरोपों के तहत पीड़ित को पीटने वाले आरोपी नाबालिग उसे जय श्री राम बोलने के लिए कह रहे थे। |

वीडियो के अनुसार जय श्री राम नहीं बोलने पर उन्होंने अल्ला बोलने के लिए कहा, लेकिन पीड़िता ने नहीं बोला। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारते हुए पीट दिया। इसका पता जैसे ही पीड़ित बच्चों के परिवार और उसके रिश्तेदार को लगा तो उन्होंने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्चों के साथ समुदाय विशेष के लोग बड़ी तादात में आई.टी. पार्क थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की जांच की जा रही है, जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *