• Tue. Oct 27th, 2026

मायावती ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बुलाई, चुनाव को लेकर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

लखनऊ 15 अक्टूबर 2025 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ में पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की एक अहम बैठक को संबोधित करेंगी।

बसपा द्वारा बुधवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मायावती द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे बुलायी गयी इस बैठक में विगत नौ अक्टूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रैली की ‘ऐतिहासिक सफलता’ में पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के योगदान की सराहना और आभार व्यक्त किया जाएगा।

पार्टी के मीडिया आमंत्रण के मुताबिक, मायावती इस बैठक में सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगी और पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी देंगी। बैठक में प्रदेश भर से वरिष्ठ बसपा नेताओं, जिला अध्यक्षों, समन्वयकों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *