• Tue. Nov 3rd, 2026

भारत में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, दिल्ली-मुंबई से ISIS के 5 आतंकी गिरफ्तार

11 सितंबर 2025 : देश में दिवाली से पहले बड़े आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ISI से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली, मुंबई और झारखंड में की गई छापेमारी के बाद हुई है।

कैसे हुआ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़?

दिल्ली पुलिस को 9 सितंबर को एक गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर मुंबई के रहने वाले आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आफताब से पूछताछ में दानिश नाम के एक और संदिग्ध के बारे में पता चला।

दिल्ली पुलिस की टीम ने तुरंत झारखंड एटीएस और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रांची के एक लॉज में छापेमारी की जहां दानिश छात्र बनकर रह रहा था। दानिश को गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि वह विस्फोटक बनाने में माहिर है। इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर 3 अन्य आतंकियों को भी पकड़ा गया।

आतंकियों से क्या-क्या बरामद हुआ?

सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के ठिकानों से कई चौंकाने वाली चीजें बरामद की हैं जिनसे पता चलता है कि वे बड़े हमलों की तैयारी में थे। बरामद सामान में हथियार, IED बनाने का सामान, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, वेटिंग मशीन, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि यह आतंकी मॉड्यूल पूरे देश में कई जगहों पर बम ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था। सुरक्षा एजेंसियां अब इन पांचों आतंकियों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि उनके पूरे नेटवर्क और देश में हमले की उनकी योजना का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *