चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026 : पट्टी से आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ऐलान किया है कि वह आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने समर्थकों और पट्टी हलके के लोगों को इस फैसले की जानकारी दी।
लालजीत सिंह भुल्लर ने आज सुबह अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पट्टी हलके के लोगों की ओर से दोबारा चुनाव लड़ने की मांग के बारे में सुना है, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हलके के सभी भाई-बहनों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जीवनभर उनके आभारी रहेंगे।
जेल में बंद हैं लालजीत सिंह भुल्लर
बता दें कि लालजीत सिंह भुल्लर इस समय पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर जिला मैनेजर (DM) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले के संबंध में जेल में बंद हैं। वहीं, पार्टी ने भुल्लर की गैरमौजूदगी में पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक हलका इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया है।
