• Tue. Nov 10th, 2026

बठिंडा में तेज रफ्तार कार का कहर, 4 लोगों को कुचला; 12 साल के बच्चे की मौत, 3 घायल

बठिंडा, 10 नवंबर 2026 : पंजाब के बठिंडा में श्री गुरु नानक देव थर्मल प्लांट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कार मलोट से बठिंडा की ओर आ रही थी। थर्मल प्लांट के पास चारों लोग सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाला 12 वर्षीय बच्चा गांव बुलाडेवाला का रहने वाला था। वहीं, घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *