• Sun. Nov 1st, 2026

अमेरिका में करनाल के युवक की मौत, 2 दिन बाद लौटना था घर

करनाल 23 जुलाई 2025 : अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के हथलाना गांव के युवक संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने भाई के साथ रैस्टॉरेंट में काम करता था। वर्ष 2016 में डंकी रूट के जरिए संजीव (32) अमरीका गया था। कई साल बाद संजीव को अमरीका का ग्रीन कार्ड मिल गया।

आगामी 26 जुलाई को संजीव भारत आने की तैयारी कर रहा था। परिजनों की मानें तो विदेश में सैटल होने के बाद संजीव भी अपने भाई के साथ एक रैस्टॉरेंट में काम करने लगा। बीती रात खाना लेने के लिए जब संजीव निकला तो काफी देर तक वापस नहीं लौटा व संपर्क भी नहीं हो पाया। संजीव के भाई ने जब कैलिफोर्निया पुलिस को सूचना दी तो गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर संजीव की शिनाख्त करने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। मृतक के छोटे भाई ने परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भाई ने परिवार को बताया कि कैलिफोर्निया पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कैलिफोर्निया पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *