• Sun. Nov 8th, 2026

जालंधर: आज और कल बंद रहेंगी ये दुकानें, प्रशासन का सख्त आदेश

पंजाब 10 जून 2025 : भगत कबीर जी का प्रकाश पर्व 11 जून को धूमधान से मनाया जाएगा। इसके तहत जालंधर में आज और कल यानि 10 और 11 जून को मांस, अंडे और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 

इस संबंध में आदेश जारी कर एडिशनल जिला मेजिस्ट्रेट ने बताया कि 10 जून को भगत कबीर जी के मंदिर के पास और शोभा यात्रा के आरंभिक मार्ग तथा 11 जून को शोभायात्रा के पूरे मार्ग व मंदिर के आसपास इलाके में मांस, अंडे और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *