• Mon. Sep 21st, 2026

जालंधर: मशहूर ट्रैवल एजेंट की तलाश में पुलिस की Raid

25 अगस्त 2024: जालंधर में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एजेंट ने खुद को भारतीय नागरिक बताकर ए.जी.आई. बिल्डिंग में दफ्तर खोला था। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबर मिली है कि अनमोलदीप सिंह जो कि मकसूदा में रहता है कैनेडियन सिटीजन था। उसने लाइसेंस बनाने के लिए डी.सी. आफिस में दस्तावेज दिए, जिसमें उसने बताया कि वह भारतीय नागरिक है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ए.जी.आई. बिल्डिंग में चल रहे कैनेडियन इमिग्रेशन कंसलटेंट के दफ्तर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस दफ्तर को बंद करवा दिया है और एजेंट को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *