• Fri. Sep 25th, 2026

सरकारी दुकानों पर अवैध निर्माण, खबर रोकने के लिए अधिकारियों ने रिश्वत की पेशकश

अमृतसर 22 मार्च 2026 : नगर निगम में एम.टी.पी और एस्टेट विभाग का कामकाज अभी भी सिर्फ राम भरोसे चल रहा है। इसका सीधा प्रमाण आई.डी.एच मार्केट में दो सरकारी दुकानों के ऊपर चल रहे चार मंजिला अवैध निर्माण से मिलता है।

मिडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो संबंधित अधिकारियों और नेताओं ने खबर रोकने के लिए फोन और रिश्वत की पेशकश भी की। लेकिन खबर किसी कीमत पर नहीं रुकी और इसका रोजाना फॉलोअप किया जा रहा है। नगर निगम के एटीपी ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भेजकर काम रोकने की कार्रवाई की, लेकिन उसके बाद फिर से निर्माण जारी रहा।

एडवोकेट गगन बाली ने बताया कि दो साल पहले दुकान नंबर 24 को लेकर आर.टी.आई. और शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उस समय निगम के एटीपी ने यह बताया था कि इस दुकान पर केवल ढाई मंजिला निर्माण ही किया जा सकता है। बावजूद इसके, एम.टी.पी नरेन्द्र शर्मा ने शिकायतों के बावजूद केवल कागजी कार्रवाई की और असल में कोई रोकथाम नहीं हुई।

एडवोकेट बाली ने कहा कि इस बार दुकान नंबर 24 के साथ-साथ दुकान नंबर 14-15 के मामले में भी निगम कमिश्नर बिकरमजीत सिंह शेरगिल, एम.टी.पी नरेन्द्र शर्मा और एस्टेट अधिकारी सुशांत भाटिया के खिलाफ कोर्ट में रिट दायर की जाएगी। यह रिट अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके अधिकारों के दुरुपयोग का मामला होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *