• Sun. Nov 8th, 2026

पंजाब की फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर 2 की दर्दनाक मौत

अमृतसर 08 जून 2025 : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनगढ़ इलाके में आज सुबह एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री में मौजूद कैमिलक और पेंट के कारण आग तेजी से फैल गई। वहीं इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही मौके पर 10 के करीब दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। उनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण फैक्ट्री में धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। इसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं मौके पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आग बुझने के बाद इसके कारणों का लगाया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *