• Sat. Aug 1st, 2026

पंजाब हाईवे पर भीषण हादसा, मंजर देख कांपे लोग

टांडा उड़मुड़ 10 जून 2025 : पंजाब के टांडा उड़मुड़ के नजदीक दारापुर बाइपास पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार जम्मू के डोडा जिले का रहने वाला था और कपूरथला में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। रास्ते में जब वे टांडा के पास दारापुर बाइपास पहुंचे, तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वबीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed