• Tue. Nov 3rd, 2026

पंजाब में छुट्टी की घोषणा, ये शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

जालंधर 01 सितंबर 2025 : पंजाब भर में जारी भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और लगातार हो रही बरसात से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहरों और कस्बों के कई इलाकों में पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर ज़िले के सभी कॉलेजों में आज, 1 सितंबर (सोमवार) को छुट्टी घोषित कर दी है। उल्लेखनीय है कि पहले ही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। नए आदेशों के बाद अब कॉलेज भी बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नज़र रखी जा रही है और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *