• Thu. Sep 24th, 2026

Haryana CET: रजिस्ट्रेशन दोबारा खोलने पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, बड़ा फैसला संभव

चंडीगढ़ 01 जुलाई 2025 : हरियाणा में ग्रुप सी का कॉमन एलिजिबिलिटी (सीईटी) रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबार खोलने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। याचिका में ग्रुप-सी के सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल दोबारा चालू किया जाए। साथ ही जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें ठीक करने के लिए भी समय दिया जाए। एग्जाम एक ही शिफ्ट में कराया जाए।

याचिका शीतल, निशा, राखी, नैसी, सुषमा और तन्नु ने दायर की है। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने यह एग्जाम जुलाई में कराने की तैयारी की है। इसके लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। यदि हाईकोर्ट इन याचिकाओं को सुनवाई करते हुए कोई फैसला लेता है तो एग्जाम में देरी हो सकती है।

 
हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती को लेकर तीन साल बाद हो रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम में फिर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में ये संकेत दे चुके हैं। सीएम ने कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में सीईटी के रजिस्ट्रेशन में यदि अभ्यर्थियों को रिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट जमा करने में दिक्कत आई है, तो वे उम्मीदवार एग्जाम के बाद भी इसे जमा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *