• Sun. Aug 9th, 2026

राखी की खुशियां मातम में बदल गईं, छुट्टी पर आए BSF जवान की मौत

मोगा 19 अगस्त 2024 : मोगा के गांव फुलेवाला में छुट्टियां मनाने आए बी.एस.एफ. के जवान जगविंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जगविंदर सिंह का आज गांव फुलेवाला में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में पड़े शव को देख कर बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा और अन्य अधिकारियों द्वारा फूल माला अर्पित की गई। 

बता दें कि जगविंदर सिंह फरवरी 2004 में सेना में भर्ती हुआ था और बी.एस.एफ. यूनिट राजस्थान के बाड़मेर में ड्यूटी करता था जो बीते दिनों छुट्टी पर गांव फुलेवाला आया हुआ था जिसकी अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed