• Sat. Aug 1st, 2026

हमीरपुर: कल्लूर के पास ब्रेक फेल से नाली में फंसा टेम्पो

नादौन 23 अक्टूबर 2024 : कल्लूर के पास एक टैम्पो अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया, जिससे टैम्पो में रखा शीशे का सामान चकनाचूर हो गया। टैम्पो चालक होशियारपुर की ओर से आ रहा था।

अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक टैम्पो से नियंत्रण खो बैठा और टैम्पो सीधा नाली में फंस गया, जिससे चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।

विदित रहे कि उक्त मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटना हो चुकी है परंतु विभाग द्वारा मोड़ को आज तक ठीक नहीं किया गया, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed