• Mon. Sep 21st, 2026

गुरप्रीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया

पंजाब 10 नवम्बर 2024 : एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एस.ओ.सी. मोहाली द्वारा ए.जी.टी.एफ. और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में शामिल कनाडा आधारित अर्श डल्ला के 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 नवंबर 2024 को अर्श डल्ला के निर्देश पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की भी। दोनों संदिग्ध अपराध करने के बाद पंजाब वापिस आ गए, जहां उन्हें खरड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित टारगेट किलिंग को अंजाम देने से रोक लिया गया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *