• Wed. Sep 16th, 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जानें बुधवार के ताजा भाव

पंजाब 16 सितंबर, 2026 सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मंगलवार को यह 1,55,600 रुपए था।

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,45,080 रुपए है, जो मंगलवार को 1,44,710 रुपए थी। यानी 22 कैरेट सोने के दाम में 370 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिला है। बुधवार को चांदी 2,39,300 रुपए पर पहुंच गई, जबकि मंगलवार को इसका भाव 2,35,500 रुपए था। इस तरह चांदी की कीमत में 3,800 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *