• Wed. Jul 1st, 2026

सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें आज आपके शहर का दाम

पंजाब 04 अक्टूबर 2024 : नवरात्रों के दूसरे दिन भी सोने-चांदी के भाव में उछाल आया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज सोने के भाव में 200 रुपए का उछाल आया है। 

राज्य में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 78100 रुपए जबकि चांदी की कीमत  1 KG की 94900 रुपए बताई गई है। बता दें कि कल यानी  3 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 77900 रुपए था जबकि  चांदी 93500 रुपए थी। यानी की सोने में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव चढ़ने और घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन के कारण सोना महंगा हो गया है। वहीं दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, जैसी जगहों पर सोने में लगातार बढ़त जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *