• Tue. Nov 3rd, 2026

पंजाब के इस शहर में गैस लीक से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

मोगा 09 सितंबर 2025 : मोगा शहर के वार्ड नंबर 34 बुक्कन वाला रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक क्लोरीन गैस लीक हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह से गैस रिसाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन प्लांट अधिकारियों ने मामले को हल्का बताते हुए कार्रवाई करने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की।

शाम करीब 7 बजे गैस का दबाव बढ़ने के साथ ही हालात बिगड़ गए। गैस का असर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे तक फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गैस पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान पानी का छिड़काव करते हुए फायरमैन बिक्कर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेयर बलजीत सिंह चानी की गाड़ी से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गैस लीकेज के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *