• Fri. Aug 7th, 2026

36 किलो हेरोइन तस्करी मामले में चौथा आरोपी पकड़ा गया

फाजिल्का 26 अगस्त 2024 : पिछले साल आई बाढ़ के दौरान पाकिस्तान से 36 किलो हैरोइन मंगवाने के मामले में स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल फाजिल्का ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मैडीकल के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। जानकारी के मुताबिक मामला 5 अगस्त 2023 को स्टेट ऑप्रेशन स्पैशल सैल ने दर्ज किया था, जिसमें फिरोजपुर इलाके में बाढ़ के दिनों में सतलुज नदी के रास्ते पाकिस्तान से 36 किलो हैरोइन मंगवाई गई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

इस मामले में चौथे आरोपी फिरोजपुर के दीप सिंह वाला निवासी सिंकदर सिंह को काबू किया गया। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *