• Fri. Dec 5th, 2025

पूर्व मंत्री आशु आज कोर्ट में, ED ने किया था गिरफ्तार

पंजाब 07 अगस्त 2024 : ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व फूड सप्लाई मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज आशू को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि 1 अगस्त को ई.डी. ने जालंधर पूछताछ के लिए आशू को बुलाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ई.डी. द्वारा उनकी संपत्ति और विदेश में पैसों के लेनदेन को लेकर पूछताछ की गई थी। उन्हें अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था, जिसके खत्म होने के बाद आज उन्हें फिर अदालत में पेश किया जाएगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के समय फूड सप्लाई मंत्री रहते आशू पर 2000 करोड़ रुपए के टैंडर घोटाले के आरोप लगे थे। उस वक्त पंजाब की मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन से लेकर अन्य कई विभागों में अनियिमतताएं सामने आई थी, जिसके लेकर विजिलेंस ने आशु पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच दौरान ई.डी. को उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपए की 5 सरकारी संपत्तियों की जानकारी मिली। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को यह संभावना दिखी थी कि ये संपत्तियां धोखाधड़ी के पैसों से खरीदी गई हैं। जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपए भी जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी। इसी केस के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को अपने हाथ में लिया और इस मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी अहम सबूत जुटाए गए।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *