• Wed. Sep 16th, 2026

अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने फायरिंग, एक युवक की मौ+त, दूसरा गंभीर

पंजाब 16 सितंबर, 2026 अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गांव नवां पिंड में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक युवक पुलिस चौकी के सामने ही गिर गया। उसके शरीर पर गोली लगने के गंभीर निशान थे और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। साथ ही, हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *