• Fri. Jul 31st, 2026

विदेश में बेटे का जन्मदिन मना रहे परिवार की खुशियों को लगी नजर

दिड़बा मंडी 7 जनवरी 2025 : पंजाब के संगरूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां गांव रोगला में ड्रेन पर बन रहे पुल के पास बीती शाम एक वर्ना कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार गांव रोगला के 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतकों की पहचान लाडी सिंह (20) पुत्र मिट्ठू सिंह और जतिंदर सिंह (24) पुत्र स्व. गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।

मृतक लाडी सिंह के पिता मिट्ठू सिंह ने बताया कि वह विदेश गए हुए हैं और वहीं अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे और घर में खुशी का माहौल था। इस बीच, लाडी सिंह और जतिंदर सिंह कुछ सामान खरीदने के लिए दिड़बा शहर गए। दिड़बा से लौटते समय जैसे ही वे गांव रोगला के पास बन रहे ड्रेन पुल के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार खेतों में एक पेड़ से टकरा गई और उन दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *