• Thu. Sep 24th, 2026

CET के नाम पर हरियाणा में फर्जी पेज, ठगों ने फैलाई डेट बढ़ाने की अफवाह – रहें सावधान

हरियाणा 12 जून 2025 : हरियाणा में CET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे तक युवा अप्लाई कर पाएंगे। इसके बाद 14 जून तक कैंडिडेट्स फीस जमा करवा सकते हैं। अब साइबर ठगों ने सीईटी के लिए फर्जी पोर्टल के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही इन पेजों पर अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है।

वहीं हिम्मत सिंह ने कहा है कि एक अभ्यर्थी द्वारा सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही समय पर 3 से ज्यादा बार OTP रिक्वेस्ट की गई थी, जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर ने इस यूजर को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। अन्य अभ्यर्थी ध्यान दें कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *