चंडीगढ़ 28 नवंबर 2026 : निलंबित डी. आई.जी. एच.एस. भुल्लर से जुड़े कथित रिश्वतखोरी और धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ई.डी. ने पंजाब के 4 वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों कृष्ण कुमार, रामवीर, वरुण रूजम और अभिनव त्रिखा को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है।
इन अधिकारियों को दिसम्बर के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ स्थित ई.डी. कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है। ईडी. अनुसार उनकी यह कार्रवाई निलंबित डी.आई.जी. एच.एस. भुल्लर और उसके कथित बिचौलिए कृशाणु शारदा से जुड़े भ्रष्टाचार के नैटवर्क की जांच के तहत की जा रही है। उधर, मोगा से विधायक डॉ अमनदीप अरोड़ा के भाई और पिता शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित ई.डी. कार्यालय में पेश हुए। करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसी पूछताछ के आधार पर सामने आई अहम जानकारियों को लेकर आगामी दिनों में करीब 40 अन्य अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
स्वपन शर्मा से पूछताछ
2009 बैच के आई. पी. एस अधिकारी और लुधियाना के पुलिस कमिश्वर रहे स्वपन शर्मा शुक्रवार को ई.डी. के चंडीगढ़ कार्यालय में पेश हुए। ई.डी. ने उनसे निलंबित डी.आई.जी. हरवरणसिंह भुल्लर के कथितबिचौलिए कृषाणु शारदा से जुड़े धन शोधन मामले के साथ-साथ सी.एम. संबंधी वायरल वीडियो की कथित फर्जी फॉरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट संबंधी पूछताछ की। इस मामले में स्वपन शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।
