• Sun. May 3rd, 2026

पंचकूला में सुबह ED की रेड, हिमाचल के पूर्व ड्रग कंट्रोलर पर शिकंजा

पंचकूला 22 जून 2025 : पंचकूला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ईडी ने हिमाचल के पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन, डॉ कोमल खन्ना और नकली IB अधिकारी विनय अग्रवाल के आवास पर रेड की। ईडी की सुबह 4 बजे से छापेमारी जारी है। पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में उनके निवास पर ईडी की छापेमारी जारी है।

आपको बता दें कि असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के खिलाफ विजिलेंस द्वारा साल 2019 में केस दर्ज किया गया था। वर्ष 2019 में विजिलेंस ने सरीन के खिलाफ फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *