• Thu. Oct 29th, 2026

कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर दिलाई स्वच्छता की शपथ

कुरुक्षेत्र 27 नवम्बर 2024 : आज यानी बुधवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल, आज सीएम सैनी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया है। इसके साथ नायब सिंह सैनी ने लोगों को स्वच्छता महाअभियान को लेकर शपथ भी दिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और खुद श्रमदान-झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के साथ-साथ हमें स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां दूर होती है वह शरीर हुष्ट पुष्ट बनता है।

स्वच्छता अभियान में हरियाणा की टॉप पायदान में बनानी है जगहः CM

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि विकास को गति दी जाएगी व तिगुनी गति से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में हमें हरियाणा को देश में 14 स्थान की जगह अपनी जगह टॉप पायदान में बनानी है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र स्वच्छता के मामले में नंबर वन पर रहे। अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने प्रदेशवासियों और नगर वासियों से आह्वान किया कि वह आगे आए और इस अभियान में अपनी आहुति डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *