• Mon. Nov 2nd, 2026

पंजाब में सेंट्रल GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई फर्मों पर छापेमारी

लुधियाना 07 अक्टूबर 2025 : सेंट्रल जी.एस.टी. विभाग की प्रिवेंटिव यूनिट ने सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 फर्मों एस.जी. स्टील ट्रेडर्स और फाइन स्टील ट्रेडर्स पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, दोनों फर्में एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए मौके से गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक तौर पर यह संदेह जताया जा रहा है कि फर्मों द्वारा जी.एस.टी. संबंधी गंभीर अनियमितताएं की गई थीं। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। विभाग की टीम ने फर्मों के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय उद्योग जगत में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है, और लोग इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि जांच से क्या निष्कर्ष निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *