• Thu. Nov 12th, 2026

ब्रेकिंग: जालंधर के इस इलाके में चली गोली, दहशत का माहौल

जालंधर 20 नवम्बर 2024 : महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर जालंधर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। ताजा मामला मकसूदां इलाके का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर जिम के बाहर 2 पक्षों में विवाद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिम आए युवक पर गोली चली है। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली चलने के दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि,  इस दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की रिवाल्वर में गोली फंस गई, जिससे युवक की जान बच गई। मौके पर युवक ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली, जिसके देखकर हमालवर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना नंबर 1 की पुलिस का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *