• Fri. Dec 12th, 2025

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट

21 जून पंजाब : पंजाब भर में मौसम के बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच मानसून को लेकर निदेशक ने बताया कि अभी तक की परिस्थितियों के मुताबिक जून के आखिरी हफ्ते में मानसून की दस्तक हो सकती है। 

मौसम विभाग अनुसार आज शुक्रवार को भी बारिश और धूल भरी आंधी के चलने की संभावना बनी रहेगी । वहीं शनिवार को बारिश तो नहीं होगी लेकिन तेज हवांए चलेंगी। इन दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से अभी अगले 2 दिन बढ़ते तापमान में राहत मिलेगी। 23 जून से एक बार फिर तापमान में इजाफा होना शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *