• Wed. Nov 11th, 2026

पंजाब में सरकारी बसों को लेकर बड़ी खबर, मिलेगी राहत

अमृतसर 16 जनवरी 2025 : सरकारी बसों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बी.आर.टी.एस. रूट पर और भी बसें शुरू की जा रही हैं। इससे पब्लिक को जहां और सुविधा मिलेगी वहीं सुबह काम-काज पर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। ये शब्द नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि जल्द आने वाले दिनों में माल रोड रूट पर 10 बसे और चलनी शुरू हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस रूट पर बसे चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बी.आर.टी.एस. रूट के लिए और भी बसे तैयार हो रही है। जिस रूट पर बसें चलाने की परमिशन मिलती जाएगी, तब तब उस रूट पर बसे शुरू हो जाएगी। पहले भी एक रूट पर बसे चल रही है। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने नगर निगम द्वारा बी.आर.टी.एस. रोड को पूरी तरह से तैयार कर लिया हुआ है। इस रोड पर पहले जो कमियां आ रही थी, उसको पूरा करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *