• Wed. Oct 21st, 2026

सड़क पर घूमती महिलाओं से रहें सावधान, हो सकता है बड़ा खतरा

कोट इसे खां 11 दिसंबर 2024 : आसपास के गांवों में ठग महिलाओं का एक गिरोह आए दिन किसी न किसी को ठगी का शिकार बना रहा है। ऐसी ही घटना कोट इसे खां के पास गांव लोहारा में हुई जहां ठग महिलाओं द्वारा एक दुकानदार को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं की उम्र  45 साल के करीब थी। 

उनके साथ एक लड़की भी थी जिसकी उम्र करीब 23-24 साल लग रही थी। इन तीनों ने एक योजना बनाई और दुकानदार को ठगी का शिकार बनाने के लिए युवा लड़की को दुकान के अंदर भेज दिया। दो महिलाएं बाहर खड़ी रही और वह लड़की दुकान के अंदर जाकर प्रसाद लेने के बहाने पैसे देने लगी। जब दुकानदार ने बाकी पैसे वापिस किए तो लड़की दुकानदार का हाथ पकड़ लेती है और शोर मचाती है कि दुकानदार ने उसका हाथ पकड़ा है। 

इसके बाद दुकानदार को पता चलता है कि वह ठग महिलाएं है और उन्हें दुकान से बाहर निकाल देता है। इस दौरान आस-पास के दुकानदार भी इकट्ठा हो जाते हैं। जिसके बाद महिलाएं रफूचक्कर हो जाती है और दुकानदार ठगी का शिकार होने से बच जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *