• Thu. Oct 29th, 2026

जालंधर मेडिकल स्टोर पर हमला, CCTV में सब रिकॉर्ड

पंजाब 30 अप्रैल 2025 : शहर में चोरों का आतंक जारी है। सी.सी.टी.वी. में कैद होने के बावजूद भी यह चोर पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है जहां चोरों ने मशहूर अनेजा मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया है। चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ डोनेशन की रकम व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। 

घटना रात के करीब 2.30 बजे की है। बता दें कि सी.सी.टी.वी. में मोटरसाइकिल साइकिल सवार नकाबपोश युवक कैद हुए हैं जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं अनेजा मेडिकल स्टोर के मालिक का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है और चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की है। उन्हें पी.सी.आर. से कॉल आई थी कि दुकान में चोरी हुई है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो मंजर देख उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर टूटा हुआ था और सामान अंदर बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और सी.सी.टी.वी. कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *