• Mon. Oct 26th, 2026

अमृतसर को मिलेगा नया मेयर, AAP-कांग्रेस में मुकाबला

अमृतसर 27 जनवरी 2025 : अमृतसर के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि अमृतसर को आज नया मेयर मिलने वाला है। आज शाम 4:00 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के ऑडिटोरियम में नगर निगम अमृतसर के नवनियुक्त 85 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने वाला है। इस समय आम आदमी पार्टी के पास 33 पार्षद और 6 विधायक कुल 39 सदस्य हैं। वहीं कांग्रेस के पास 41 पार्षद है। मेयर चुनाव के बहुमत के लिए 46 सदस्यों का बहुमत होना जरूरी है। अब अगर 7 और पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा हो जाएगी। वहीं कांग्रेस 46 पार्षद पूरे कर पाई तो गेंद उनके पाले में होगी अगर कोई भी पार्टी 46 का आंकड़ा ना छू पाई तो मेयर चुनाव पोस्टपोन हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *