• Tue. Oct 27th, 2026

अखिलेश आजम खान से करेंगे मुलाकात, बोले- ”सिर्फ उन्हीं से मिलूंगा”

रामपुर 08 अक्टूबर 2025 : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार यानी 8 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जाएंगे। अखिलेश उनसे मिलने आज उनके रामपुर उनके घर आएंगे। इस मुलाकात से पहले आजम खान ने कहा था कि अखिलेश यादव उनसे मिलने आ रहे हैं। वो आएंगे तो मुझे खुशी होगी, मेरा सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं सिर्फ उन्हीं से मिलूंगा। बाकी लोगों से मैं नहीं मिलना चाहूंगा। 

23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम 
बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर से 10 बार विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रह चुके खान विभिन्न आपराधिक मामलों में जमानत मिलने पर पिछले दिनों करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यादव लखनऊ से बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और फिर कार से रामपुर में स्थित खान के आवास पर जाएंगे। 

”मैं केवल अखिलेश यादव से ही मिलूंगा”
सपा प्रमुख की यात्रा से पहले खान ने बताया कि वह केवल अखिलेश यादव से मिलेंगे, किसी और से नहीं। रामपुर के सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते और उनसे नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा, “कोई कार्यक्रम नहीं है। अखिलेश यादव मुझसे मिलेंगे और मैं केवल उनसे ही मिलूंगा।” खान की इस टिप्पणी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह यादव के साथ यात्रा पर आए अन्य सपा नेताओं से भी मिलेंगे या नहीं। सपा के फिलहाल 37 सांसद और 107 विधायक हैं, जिनमें 34 मुस्लिम विधायक और चार मुस्लिम सांसद शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *