• Tue. Nov 3rd, 2026

जालंधर में हादसा: कारोबारी की गाड़ी से ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत

पंजाब 25 अगस्त 2025 : शहर के ग्रीन मॉडल टाउन इलाके से देर रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार विनय मंदिर के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में Zomato के डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी की टांग टूट गई। मृतक युवक रामामंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह कार एक बड़े कपड़ा कारोबारी के परिवार की बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कारोबारी परिवार इस मामले में ड्राइवर पर आरोप डालकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना-6 के एसएचओ अजेब सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *