• Mon. Nov 9th, 2026

AAP MLA के PA से बदसलूकी, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़ 23 दिसंबर 2024 : अमलोहू में हुए नगर कौंसिल चुनाव के दौरान विधानसभा हलका अमलोह से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग के पी.ए. व दफ्तर इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है।

सब-डिवीजन अमलोह के डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने कहा कि 21 दिसम्बर को नगर कौंसिल चुनाव के दौरान अमलोह के वार्ड नंबर 9 में 2 ग्रुपों में तकरारबाजी हो रही थी। इस दौरान जब पुलिस कर्मचारियों की तरफ से दोनों ग्रुपों को अलग-अलग किया जा रहा था तो इस दौरान विधायक के पी.ए. व दफ्तर इंचार्ज के साथ उनके कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा  धक्का-मुक्की किए का मामला सामने आया था। 

डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों की धक्का-मुक्की वाली वीडियो वायरल होने पर इस वीडियो में शामिल पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनको सस्पैंड कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *