• Sun. Nov 1st, 2026

‘आप’ नेता और सहयोगी के साथ लाखों की धोखाधड़ी, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा 14 जुलाई 2025 : वर्ष 2017 में विधायक का चुनाव लड़ने वाले ‘आप’ के नेता दीपक बांसल व उनके एक साथी के साथ 21 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 1 सी.ए. सहित 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। ट्रांसपोर्ट विभाग में ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन हासिल करने के लिए टैंडर डालने के लिए शहर के सी.ए. नरिंदर गर्ग, सैनेटरी स्टोर के संचालक अमित बांसल व कांता बांसल ने दीपक बांसल व उसके एक साथी के साथ बातचीत की थी। दीपक बांसल व साथी ने इसके लिए 100 फीसदी पेमैंट करने की बात पर सहमति जताई व उसका प्रॉफिट 95 फीसदी दीपक बांसल तथा 5 फीसदी अमित बांसल को देने की बात हुई।

इसके बाद में टैंडर के सारे पैसे दीपक बांसल ने अदा कर दिए। टैंडर जारी होने के बाद दूसरे पक्ष ने पहले हुए समझौते को मानने से इंकार कर दिया। दीपक बांसल ने बताया कि ऐसा कर आरोपियों ने उनके साथ 21 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की। यही नहीं, अमित बांसल ने अपने सहयोगी सी.ए. नरिंदर गर्ग से मिलकर जाली नैटवर्थ तैयार करवाई व विभाग को गलत जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *