• Sat. Nov 21st, 2026

अपना घर बसाने का शानदार मौका: 12 फ्री होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-नीलामी का शेड्यूल जारी,  इस दिन शुरू होगी बोली

चंडीगढ़ 21 नवंबर 2026 :  शहर में अपना मकान बनाने की चाह रखने वालों के लिए एस्टेट ऑफिस ने 12 रिहायशी प्लॉटों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्टर-27डी, 44, 40ए, 44बी, 37, 38, 33, 19-बी और 35 में स्थित ये सभी संपत्तियां फ्री होल्ड हैं।

इच्छुक लोग 15 से 17 दिसंबर तक सरकारी ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। नीलामी में 100 से 1014 वर्ग गज तक के प्लॉट शामिल हैं। इनमें सेक्टर-44बी के 100-100 वर्ग गज के दो प्लॉट व सेक्टर-33 के 1014 व 525.74 वर्ग गज के प्लॉट प्रमुख हैं। सेक्टर-40ए में भी दो साइटें रखी हैं।

सूची में सेंट्रल के साथ दो कॉर्नर प्लॉट भी हैं। सेक्टर-33 के प्रॉपर्टी नंबर 558 और 1710 कॉर्नर प्लॉट हैं। कॉर्नर और पार्क फेसिंग साइटों के लिए रिजर्व प्राइस के अलावा पांच प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रत्येक प्लॉट का रिजर्व प्राइस और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) अलग निर्धारित है।

28 और 29 नवंबर को प्री-बिड सेमिनार
इच्छुक बोलीदाताओं के लिए 28 और 29 नवंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक प्री-विड सेमिनार होगा। आयोजन एस्टेट ऑफिस, टाउन हॉल बिल्डिंग, सेक्टर-17 की पहली मंजिल स्थित कमेटी रूम में किया जाएगा। इसमें नीलामी की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

11 दिसंबर तक जमा होगी ईएमडी
 ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। दस्तावेजों और ईएमडी की जांच व मंजूरी 11 से 14 दिसंबर तक होगी। इसके बाद 15 से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन बोली लगेगी। बोली में हिस्सा लेने के लिए ई-ऑक्शन पोर्टल पर पंजीकरण कर यूजरनेम-पासवर्ड बनाना होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *