जालंधर 21 नवंबर 2026 : शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जालंधर में शनिवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ चांदी के भाव भी नीचे आए हैं।
24 कैरेट सोने का भाव आज 126,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि शुक्रवार को यह 127,500 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 117,920 रुपये रह गई, जो एक दिन पहले 118,580 रुपये थी। वहीं, चांदी के दाम में भी कमी आई है। शनिवार को चांदी 154,700 रुपये पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 156,300 रुपये था।
