चंडीगढ़़ 11 नवंबर 2026 : हरियाणा सरकार ने 7 आई. ए. एस. और 7 ही एच.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू किए गए – इन आदेशों में सबसे प्रमुख बदलाव गुरुग्राम और फरीदाबाद मैट्रोपॉलिटन -डिवैल्पमैंट अथॉरिटी में देखने को मिला है, जहां शीर्ष नेतृत्व को बदल दिया गया है। 2007 बैच के आई.ए. एस. दुश्मंत कुमार बेहरा जी.एम.डी.ए. और एफ.एम.डी.ए. के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने हैं, जबकि इन पदों पर कार्यरत फूलचंद मीणा का तबादला कर दिया गया है। 2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी
फूलचंद मीणा को गुरुग्राम मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैट अथॉरिटी तथा फरीदाबाद मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पर्मेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटाकर अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव में अन्य कई अहम तैनातियां भी की गई हैं। प्रदीप दहिया (आई.ए.एस. 2013): गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त पद से ट्रांसफर कर हरियाणा राज्य सहकारिता चीनी मिल महासंघ के प्रबंध निदेशक और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं।
पंकज (आई.ए.एस. 2020): अब गुरुग्राम नगर निगम के नए आयुक्त और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। शक्ति सिंह (आई.ए.एस. 2012): खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मानव संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग में
विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं। मोहम्मद इमरान रजा (2015): जी.एम.डी.ए. गुरुग्राम के अतिरिक्त सी.ई.ओ. बनाए गए हैं। अंकिता चौधरी (2019): पानीपत की नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त का पदमभार संभालेगी।
एच.सी.एस. अधिकारी
विराट: उप-सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग। मनोज खत्री: सचिव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण। प्रशांत: जनरल मैनेजर, सिंचाई विभाग। जितेंद्र : डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार, फर्म व सोसायटीज, गुरुग्राम। अनिल कुमार यादव : जिला नगर पालिका आयुक्त, महेंद्रगढ़। रणबीर सिंह: संयुक्त आयुक्त, एन आई.टी., फरीदाबाद। अर्पित गहलावत : उप-सचिव, वित्त विभाग, हरियाणा।
