• Tue. Nov 10th, 2026

चंडीगढ़ में धनतेरस के बाद सोना सस्ता, पांच दिन में 24 कैरेट का 2000 रुपये घटा रेट

चंडीगढ़ 10 नवंबर 2026 : दीवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी भी 197 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 194 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। हालांकि बीच में दोनों कीमती धातुओं के भाव में हल्की तेजी भी देखने को मिली। ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार, 5 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 6 नवंबर को घटकर 1,45,600 रुपये रह गया।

इसके बाद 7 नवंबर को इसमें मामूली तेजी आई और भाव 1,46,200 रुपये पहुंच गया। 9 नवंबर को सोना 1,47,200 रुपये पर रहा, जबकि 10 नवंबर को फिर 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। 5 नवंबर को चांदी 197 रुपये प्रति ग्राम थी, जो 6 और 7 नवंबर को घटकर 192 रुपये रही। 9 नवंबर को इसमें तीन रुपये की तेजी आई और भाव 195 रुपये पहुंच गया। 10 नवंबर को फिर एक रुपये की गिरावट के साथ चांदी 194 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई।

अन्य कैरेट के सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। 10 नवंबर को 22 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये, 18 कैरेट 1,12,000 रुपये और 14 कैरेट 88,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं सोने की प्लेट का भाव 1,46,500 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का सिक्का 2200 रुपये में उपलब्ध रहा। बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच खरीदार फिलहाल सोने-चांदी के भाव पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *