• Mon. Nov 9th, 2026

दीपावली पर चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आईं 494 कॉल, पटाखों से जुड़ी 203 शिकायतें

चंडीगढ़ 09 नवंबर 2026 : दीपावली के दिन रविवार को शहर में पटाखों और आगजनी से जुड़ी घटनाओं को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 494 कॉल प्राप्त हुईं। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें सबसे अधिक 203 कॉल पटाखों से संबंधित घटनाओं की थीं, जबकि आग लगने की 34 घटनाओं की सूचना भी पुलिस कंट्रोल रूम को मिली।

दीपावली के दौरान शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लगातार गश्त की जा रही थी। आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहा।

पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *