• Sat. Nov 7th, 2026

चीन के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान! अगले साल भारत-चीन के एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ करेंगे आदान-प्रदान

लुधियाना 07 नवंबर 2026 : भारत में चीन दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक एवं मंत्री काउंसलर वांग शिंगमिंग ने डॉ. डी.एन. कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल एवं एजुकेशन सेंटर द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा के क्षेत्र में अस्पताल का योगदान केवल मानव कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और चीन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी बन रहा है। 

काउंसलर वांग शिंगमिंग स्थानीय होटल में आयोजित डॉक्टर डीएन कोटेश एक्युपंचर हॉस्पिटल अप एजुकेशन सेंटर के 51 में स्थापना दिवस और 88 में स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे समारोह में विशेष रूप से भारत स्थित चीन दूतावास से मंत्री काउंसलर एवं वरिष्ठ राजनयिक वांग शिंगमिंग, गाओ फेंग, चांग हेलिन और वांग चांगये सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अगले वर्ष भारत और चीन के एक्यूपंक्चर विशेषज्ञों के बीच आपसी आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की। 

डॉ. इंदरजीत सिंह ने कहा कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति मानवता के लिए वरदान साबित हो रही है। एक छोटी-सी सुई न केवल लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि दो देशों को जोड़ने का काम भी कर रही है। डॉ. इंदरजीत सिंह ने चीन के वरिष्ठ अधिकारियों से लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित डॉ. डी.एन. कोटनीस अस्पताल में एक्यूपंक्चर के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक एक्यूपंक्चर विशेषज्ञों को प्रशिक्षण मिलेगा और मानवता की सेवा के इस अभियान को विस्तार दिया जा सकेगा। कार्यक्रम में इमाम पंजाब उस्मान लुधियानवी और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *