• Sat. Nov 7th, 2026

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे Exam,  करें चेक…

पंजाब 07 नवंबर 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 9 मार्च, 2027 तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 9 अप्रैल, 2027 को समाप्त होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस बार 10वीं के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है।

बोर्ड ने 6 नवंबर, 2026 को परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *