हिसार 16 सितंबर, 2026 : जिले में स्वाइन फ्लू के कारण एक और महिला रोगी की मौत हो गई है। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद अब 3 हो गई है। तीनों मौतें महिलाओं की हुई हैं। इसके अलावा मंगलवार को 4 नए रोगी सामने आए हैं।
जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित रोगियों की तादाद अब 70 हो गई है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग तीसरी मृतक महिला की रिपोर्ट का ऑडिट कर रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि इस साल में अब तक स्वाइन फ्लू के 70 रोगी मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5 महिला रोगियों की मौत हो चुकी है। 2 महिला रोगियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और तीसरी महिला रोगी की फाइल का ऑडिट हो रहा है।
