पंजाब 16 अगस्त 2026 : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज रविवार से अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई जगह बारिश होने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
आने वाले 3 दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का हो सकती है। विभाग ने जिलों में अलर्ट जारी किया है। 18 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दिन बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त को पंजाब के सभी जिलों में बारिश का संभावना है। लेकिन विभाग ने विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
कहीं बारिश तो कहीं मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक मानसून ट्रफ पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र से होकर गुजर रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बना हुआ है। इसी कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं मौसम साफ है। वहीं अगर चंडीगढ़ की बात करें तो शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।
