• Wed. Sep 30th, 2026

कैथल के लाल नायक नरेंद्र सिंधु को मरणोपरांत शौर्य चक्र, कुलगाम में दुश्मनों को ढेर कर शहीद हुए थे

कैथल 15 अगस्त 2026 : हरियाणा के कैथल जिले के रोहेड़ा गांव के वीर सपूत लांस नायक नरेंद्र सिंधु को अदम्य साहस और वीरता के लिए मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा। लांस नायक नरेंद्र सिंधु (28) हरियाणा के कैथल जिले के रोहेड़ा गांव के एक वीर भारतीय सैनिक थे, जिन्होंने सितंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

अदम्य साहस और वीरता के लिए उन्हें आज मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र सिंधु राष्ट्रीय राइफ़ल सेना के जवान थे। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान  लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया था ।

PunjabKesari

देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले नरेंद्र सिंधु की वीरता को सम्मान देते हुए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। उनके बलिदान से कैथल सहित पूरे हरियाणा में गर्व और भावुकता का माहौल है। नरेंद्र सिंधु ने अपने साहस और बलिदान से न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी नरेंद्र सिंधू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी। पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया था। हर गली और चौपाल में भीड़ उमड़ आई। हजारों लोग “भारत माता की जय” और “नरेंद्र सिंधू अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को सलाम करते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *